किसानों की समस्याओं का समाधान करें
चम्पावत, जून 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में जिला स्तरीय कृषक बंधु की बैठक हुई। इस दौरान किसानों ने समस्या उठाने के साथ सुझाव भी दिए। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को कृषक बंधु की जिला स्तरीय बैठक हई। डीएम मनीष कुमार ने खेतों की घेरबाड़, सोलर पंप, पौधे, गुणवत्तायुक्त बीज और अन्य कृषि उपकरणों के लिए प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को कुक्कुट पालन योजना से किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को बंदरों एवं लंगूरों से फसलों को होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। किसानों ने क्षतिग्रस्त पॉलीहाउसों की मरम्मत, नए पॉलीहाउसों की स्थापना, घेरबाड़, मत्स्य पालन तालाब, पौधों एवं सोलर लिफ्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.