भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि भवन घरांव सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता से निस्तारण कराने का भरोसा दिया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र, लेखपाल, पंचायत सहायक और कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा बनाई जा रही है。 यह भी पढ़ें- किसान दिवस में फार्मर आईडी पर जोर, खाद का मुद्दा उठाकिसान रजिस्ट्रेशन उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनेगी, उन्हें पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने में...