सोनभद्र, फरवरी 26 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम अकछोर में चकबंदी आयुक्त के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की चकबंदी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया गया। चकबंदी अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय एवं सहायक चकबंदी अधिकारी रामबाबू ने ग्राम चौपाल में किसानों की चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को सुना। मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया गया। चकबंदी अधिकारी बरमेश्वर उपाध्याय ने बताया कि संबंधित अधिकारी गांव में ही पहुंचकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे, जिससे अकारण किसानों को भागदौड़ न करनी पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.