पीलीभीत, अगस्त 22 -- पीलीभीत। मंडी समिति के किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने की। पंचायत में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि किसानों की समस्याओं को वरीयता से हल कराया जाएगा। उनका किसी भी दशा में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंडल उप...