किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
सराईकेला, मई 21 -- राजनगर। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भाजपा ने बुधवार को राजनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। राजनगर प्रखंड पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ उपस्थित हुए। धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में सीओ को सौंपा गया। मांग पत्र में उल्लेख है धान खरीद का बकाया भुगतान शीघ्र करने, किसानों की ऋण माफी 50 हजार रुपए से बढ़ा कर दो लाख रुपए करने, किसानों को सब्सिडी पर ससमय खाद, बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराने, किसानों को कृषि कार्य में सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने, किसानों को 450 रुपये में सिलेंडर गैस उपलब्ध कराने, 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने, ओला वृष्टि से बर्बाद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.