किसानों की समस्याओं एवं सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा की बैठक
पाकुड़, मई 18 -- भारतीय जनता पार्टी के लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष बनेश्वर सोरेन तथा बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा के संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक लिट्टीपाड़ा में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी को लेकर 19 मई को लिट्टीपाड़ा प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान शामिल होंगे।लिट्टीपाड़ा यह भी पढ़ें- हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.