किसानों की समस्याएं हल करने को लड़ेगा संगठन: टोडा
रुडकी, मई 11 -- रुड़की, संवाददाता। भाकियू उत्तराखंड की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही उनके निस्तारण के लिए रणनीति बनाई गई। हलवाहेड़ी में शौकत प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि गांवों में बैठकें कर संगठन को मजबूत किया रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी लगातार किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिन मुद्दों का समाधान नहीं हो पा रहा है, उनके लिए संगठन मजबूती से संघर्ष करेगा। किसान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.