कन्नौज, दिसम्बर 18 -- कन्नौज । जिले में किसान दिवस का आयोजन चौधरी चरण सिंह सभागार, कृषि भवन में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। किसान यूनियन के सदस्य आरपी ठाकुर ने मंडी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि मंडी में फसलों की नियमित बोली सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंडी परिसर में बने चबूतरों से आढ़तियों का कब्जा हटवाया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसानों को अपनी उपज रखने और बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के किसान मानक से लगभग 4.5 गुना अधिक उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं, जो मृदा स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.