गंगापार, मार्च 30 -- सहसों विकास खंड के मनापुर उर्फ बगई कला गांव स्थित पंचायत भवन पर सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में फूलपुर तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान कराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान इसकी महत्वपूर्ण धुरी है। किसानों की कोई समस्या है तो वह गोष्ठी में आकर अपनी समस्या को दूर करा सकते हैं। गोष्ठी में फॉर्मर रजिस्ट्री, फार्म संशोधन आदि का कार्य व्यापक रूप से किया गया। ग्राम प्रधान प्रताप बहादुर सिंह ने किसानों से कहा कि सरकार की मंशा है कि किसानों को सभी लाभ समय से मिले। इसके लिए जो भी ऑनलाइन प्रक्रिया है, उसमे सभी किसान भाई सक्रियता से भाग लेते हुए पूरा करने का कार्य करें। इस मौके पर लेखपाल आंचल तिवारी, कृषि विभाग से पंकज पटेल, बीडीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.