शामली, मई 16 -- चौसाना। खोखरी नदी की खुदाई के दौरान किसानो के विरोध पर राजस्व टीम मौके पर पहुॅची और शिकायतकर्ताओं को साथ मे लेकर खोखरी नदी व किसानों की भूमि की पैमाईश कराई गई। इस दौरान खुदाई का कार्य बंद रहा। चौसाना से खोखरी नदी की खुदाई का कार्य पिछले दस दिनों से जारी है। चौसाना जदीद के रकबे के कुछ किसानों बलली,वकील,नवाब अली,उम्मेद व ताजअली आदि ने नदी की भूमि मे गलत पैमाईश का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को मामले की शिकायत की थी। पीडितो ने खुदाई के दौरान भी विरोध जताया था। इसके बाद शनिवार को कानूनगों विनोद कुमार के साथ दो सदस्य लेखपाल अजीत कुमार व लोकेश मौके पर पहुॅचें और शिकायकर्ताओ के साथ मौके पर पहुॅचें और भूमि की पैमाईश की गई। यह भी पढ़ें- आईं 190 शिकायतें, निस्तारण शून्य इस दौरान खुदाई का कार्य बंद रहा और पैमाईश के बाद निशानदेही की गई।...