उरई, दिसम्बर 17 -- जालौन। तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास खेतों में भर रहा था। जिससे किसान खेत की बुआई नहीं कर पा रहे थे जिसकी शिकायत किसान ने एसडीएम से की थी। एसडीएम ने टीम गठित कर नाले की सफाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को टीम ने गांव में पहुंचकर नाले की सफाई करा दी है। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी निवासी आशीष द्विवेदी ने एसडीएम हेमंत पटेल को बताया था कि उनके गांव के बाहर तालाब बना हुआ है। इस तालाब में पानी पहले से ही भरा था। अतिवृष्टि के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया है और तालाब का पानी बाहर निकलकर खेतों में भर रहा है। जिससे खेतों में बोई गई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ ही वह अपने खेत में भी बुआई नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व में तालाब के पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गयाा था। लेकिन इस नाले की सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.