प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित आवासीय योजना के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। बहादुरपुर विकासखंड के चकिया, हिनौता और मुकुंदपुर गांवों में जमीन अधिग्रहण के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा भी मैदान में उतर आए हैं। किसानों के साथ शुक्रवार को आयोजित बैठक में मनीष मिश्रा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में खेती के अलावा रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं है। किसानों की जमीन उनकी आजीविका है और यदि इसे छीनता है तो रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसानों की इस लड़ाई में साथ है। बैठक में राम बहादुर सिंह, अशोक यादव, मुस्ताक अहमद, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, राज नारायण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.