किसानों की मेहनत और पसीने से खिलवाड़ करने वालों के मंसूबे फेल
बदायूं, सितम्बर 20 -- किसानों की मेहनत और पसीने से खिलवाड़ करने वाले नकली पोटाश फैक्ट्री संचालक के मंसूबे बाजार में सप्लाई से पहले ही फेल कर दिये। कृषि विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा है। कृषि विभाग की टीम देर रात तक पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी रही। आलू की बुवाई का सीजन शुरू होने वाला है। बढ़िया पैदावार के लिये किसान आलू की बुवाई के दौरान खेतों में पोटाश का प्रयोग करते हैं, ऐसे में हर बार ही आलू सीजन में पोटाश की मांग बढ़ जाती है। सीजन का लाभ उठाने के लिये सहसवान के पठान टोला निवासी आरिफ ने नमक से नकली पोटाश बनाकर सप्लाई की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन इसकी भनक जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत को लगी तो उन्होंने पूरा जाल बिछाकर नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। इससे लाखों किसान बर्बाद होने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.