किसानों की मांग पर मौदहा बांध ने नहरों में छोड़ा पानी
हमीरपुर, अगस्त 4 -- बिवांर, संवाददाता। मानसून के रुखेपन से पर्याप्त बारिश न होने से निजी नलकूप से भी धान की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे परेशान किसानों ने मौदहा बांध के अभियंताओं से नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की थी। जिस पर मौदहा बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया है। मुस्करा ब्लॉक के गुंदेला से पांच किलोमीटर दूर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद बांध को गर्मियों में मरम्मत के लिए पानी से खाली कर दिया गया था। जिससे किसानों को पानी मिलने का आसरा बिल्कुल भी नहीं था। परन्तु सहायक अभियंता रामफल ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस समय मानसून की बेरूखी से बोई गई धान की फसल में निजी नलकूप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं दे पा रहे हैं। जिससे किसानों की फसल सूखने लगी है। उमरी के किसानों की मांग पर मौदहा बांध से पानी नहरों में छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.