किसानों की मांग पर खुलवाया सोंख ड्रेन का बांध
मथुरा, मई 21 -- जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सोंख ड्रेन के बांध को खुलवा दिया है। इससे आजल, नगला खारी सहित कई गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिली है। यह कार्य उनके बड़े भाई देवी सिंह (डीएम) के संरक्षण में कराया गया। काफी समय से ड्रेन पर बांध लगे होने के कारण किसानों को पानी निकासी और सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की शिकायत मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर पहुंचकर बांध खुलवाया। बांध खुलते ही ड्रेन में पानी का प्रवाह सुचारू हो गया, जिससे आसपास के गांवों के खेतों को लाभ मिलने लगा है। किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें किसान हितैषी नेता बताया। किशन चौधरी ने कहा कि किसानों के हितों को किसी भी कीमत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.