किसानों की मांगों को लेकर 7 अक्टूबर की महापंचायत में जुटने का आह्वान
रुडकी, अक्टूबर 5 -- मंगलौर, संवाददाता। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सोमवार को लालवाड़ा में किसानों की जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने किसानों से सात अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली किसान बचाओ, देश बचाओ महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, लेकिन किसानों को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। खाद, डीएपी, सल्फर, कीटनाशक दवाइयों और कृषि उपकरणों की कीमत बढ़ने से किसानों की लागत बढ़ रही है। उन्होंने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.