अमरोहा, नवम्बर 27 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि 26 नवंबर 2020 को शुरू हुए किसान आंदोलन में 736 किसानों ने शहादत दी थी। आंदोलन स्थगित करते समय केंद्र सरकार ने लिखित रूप में एमएसपी गारंटी समेत अन्य मांगों पर सहमति दी थी। अब पांच वर्ष बाद भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। बताया कि बढ़ती लागत व सरकारी उदासीनता से किसान आर्थिक संकट में है। कहा कि सरकार किसान हित में तत्काल फैसले ले अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता विजयवीर सिंह ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना परिवहन भाड़ा नौ रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति कुंतल करना अन्याय है। मिलों द्वारा स्वीकृत गन्ना प्रजाति 5009 न लेने की समस्या को भी क...