किसानों की मांगों को लेकर भाकियू का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रुद्रपुर, जून 2 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा। किसानों ने सूखा धान प्रोत्साहन राशि, मुफ्त बिजली, फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद समेत आठ प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार जल संरक्षण के उद्देश्य से किसानों को सूखा धान लगाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसके चलते किसानों ने बड़े पैमाने पर सूखा धान बोया है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आर्थिक सहायता या प्रोत्साहन योजना लागू नहीं की गई है। किसानों ने पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सूखा धान उत्पादक किसानों को चार हजार रुपये प्रति एकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.