किसानों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेएम कार्यालय के बाहर डटे
रुडकी, अगस्त 19 -- रुड़की, संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा ने बुधवार को तहसील परिसर स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग भी की गई। किसान मोर्चा ने सुरक्षा के नाम पर की जा रही कथित वसूली पर रोक लगाने और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर किसानों के ट्यूबवेलों की बिजली मुफ्त करने की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.