फरीदाबाद, मई 9 -- नूंह,सरसमल। आईएमटी सोहना के नौ गांवों के किसानों ने शनिवार को उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। बैठक में विधायक आफताब अहमद और एचएसआईडीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने किसानों की मांगों पर मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों से बात कर समाधान का भरोसा दिया। बैठक उद्योग मंत्री के आवास पर हुई, जहां किसानों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। किसानों ने कहा कि अधिग्रहित जमीन के बदले मिलने वाली 25 लाख रुपये की बकाया राशि ब्याज सहित दी जाए और पुराने एग्रीमेंट खत्म किए जाएं। यह भी पढ़ें- नूंह में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी किसानों की अन्य मांगें किसानों ने मांग की कि आर एंड आर पॉलिसी के तहत मिलने वाले प्लॉट वर्ष 2010 की जमीन अधिग्रहण दर के हिसाब से दिए जाएं। साथ ही इन प्लॉटों को ...