किसानों की भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने की जरूरत: सुधाकर
मोतिहारी, जुलाई 3 -- मोतिहारी, हिसं। राजद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि पीपराकोठी की जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से किसानों के जोत-कब्जे में है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1961 से उस भूमि की जमाबंदी कायम है और वर्ष 2006 में मोतिहारी हाईवे निर्माण के दौरान उसी जमीन का किसानों को मुआवजा भी दिया गया था। ऐसे में करीब 20 वर्ष बाद उसी भूमि को गैरमजरूआ माली घोषित किए जाने की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका विरोध वाटर पार्क निर्माण से नहीं, बल्कि किसानों की जमीन पर कथित रूप से अवैध निर्माण कराए जाने से है। यह भी पढ़ें- Motihari News: वाटर पार्क निर्माण स्थल को पुश्तैनी जमीन बताकर किसानों ने किया विरोध उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.