रुद्रपुर, जनवरी 24 -- गदरपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष करमजीत सिंह पड्डा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शनिवार को तहसील पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा युवा किसान अब जाग चुका है। सरकार किसानों की भूमि पर कब्जा लेकर देखे, युवा किसान इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कुमाऊं महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रशासन ने किसानों के साथ जोर जबरदस्ती की तो वह गाजीपुर के किसान आंदोलन की तरह उत्तराखंड में भी आंदोलन करने को तैयार हैं। जिला अध्यक्ष गुरु सेवक सिंह ने कहा कि हरिपुरा डाम बनाने के लिए किसानों से 60 वर्ष पूर्व भूमि ली गई थी और किसानों को डलपुरा में विस्थापित कर दिया गया था। भूमि किसा...