दरभंगा, मई 16 -- पवन झा,मनीगाछी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा प्रभाव किसानों व नौकरीपेशा से जुड़े नियमित यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। इसके साथ ही इस वृद्धि का लाभ उठाकर मालवाहक तीनपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के मालिक भाड़े में वृद्धि करेंगे तो सामान की कीमतों में वृद्धि होगी। माउंबेहट के उन्नत किसान एवं किसान श्री सम्मान प्राप्त संजय कुमार झा उर्फ पप्पू बताते हैं कि इस वृद्धि से साधन विहीन किसानों का दोहन होगा। नेहरा के व्यवसायी का कहना है कि माल भाड़े में वृद्धि से दुकानदारों के साथ ही आम लोग प्रभावित होंगे। इससे सामानों की बिक्री भी प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत से बढ़ेगी महंगाई वैसे आम लोग इस वृद्धि के संबंध में बताते हैं कि इससे पहले भी इससे अधिक कीमतों में वृद्धि हो चुकी है जिससे इसका अधिक प्रभ...