सहारनपुर, मार्च 24 -- गंगोह। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। गांव सिकंदरपुर में लोकेंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हितों व अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव में सक्रिय किसानों को साथ जोड़ने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष सुदेशपाल ने खेतों में हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इनसे किसान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष इकराम, जिलाउपाध्यक्ष प्रवेश चौधरी ने बढती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। ब्लॉकाध्यक्ष महबूब चौधरी ने रसोई गैस की बढ़ती किल्लत व कीमतों पर नाराजगी जताई। कुलबीर चौधरी, दिलशाद शाह, सारिक आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.