भागलपुर, फरवरी 2 -- प्रखंड के कूचबन्ना स्थित पंचायत भवन में किसानों की एक बैठक श्रवण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित किसानों ने जिनकी जमीनें पावर प्लांट के लिए अधिगृहित की गई हैं। उनलोगों ने मांग की कि मुआवजा भुगतान शत-प्रतिशत की जाए। किसानों ने अन्य समस्याओं को भी उठाया तथा दूर करने की मांग की। किसानों की मांग थी कि बाउंड्री वाल निर्माण में जो फसलों की क्षति हुई है। उसकी भरपाई की जाए। किसानों ने कहा कि पावर प्लांट में भूमि दाता किसानों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में मुखिया दीपक सिंह, फारुख, शिव पूजन, तजमुल आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.