बांदा, फरवरी 26 -- बांदा। संवाददाता बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक किसानों को 444 दिन के लिए पूंजी जमा करने पर 7.75 प्रतिशत ब्याज देगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.आकांक्षा वर्मा ने बताया कि होली पर्व एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह के लिए अपनी बचत की पूंजी बैंक में जमा करें। सर्वाधिक ब्याज के लिए यह होली धमाका है। 444 दिन के लिए 7.75 प्रतिशत अधिकतम ब्याज दर निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...