वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। किसान दिवस और जिला स्तरीय तकनीकी समिति (डीएलटीसी) की बैठक विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने कहा कि 74 हजार किसानों का अब तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, इसे तत्काल कराएं। फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर पहली अप्रैल से पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाएगी। उन्होंने किसानों से फेमिली आईडी बनवाने का भी अनुरोध किया। बैठक में कृषकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने विभिन्न फसलों पर वित्तमान निर्धारण के सम्बन्ध में बताया। कृषि वैज्ञानिक ने उपयोगी टिप्स दिए। कृषक गोपाल नारायण ने धान क्रय केंद्र नहीं बनाने और कृष्णानंद पांडेय ने सूर्य घर से संबंधित शिकायतें कीं। अन्य किसानों ने भी विभिन्न समस्याएं उठाईं। उप कृषि निदेशक अमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.