पीलीभीत, मार्च 3 -- बीसलपुर। आवारा घूम रहे गोवंशीय किसानों की फसलें चट कर रहे हैं। परेशान किसानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। जिले समेत बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में गोशालाएं बनवाई गई हैं। इसके बाद भी गोवंशीय और आवारा पशु यहां वहां घूम रहे हैं और किसानों के खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की मांग है कि पंचायत विभाग इन पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में पहुंचवाने की व्यवस्था करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...