मिर्जापुर, जनवरी 2 -- हलिया। क्षेत्र में किसानों की फसल लावारिस मवेशी बर्बाद कर रहे हैं l किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई फसल की सुरक्षा के लिए रातभर रतजगा करने के बाद भी पल भर की झपकी लगते ही अचानक खेतों में लावारिस पशुओं का झुंड घुस कर गेहूं, सरसों, मटर, मसूर ,चना आदि की फसल को चट कर जा रहे हैं l जिसको लेकर किसान चिंतित हैं । क्षेत्र के सिकटा, सोनगढा, राजपुर, पवरी कला, खुर्द,महूगढ़, चक कोटार , अहुगी कला , खुर्द, कोटार आदि गांवों के किसान सूरज मौर्य,लल्लू ओझा,श्याम नारायण तिवारी, कमलेश तिवारी, अमृतलाल, शंकर लाल आदि लोगों ने लावारिस मवेशियों को पकड़ कर गौशाला में भेजवाने की उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.