बागपत, मार्च 9 -- सिंघावली अहीर क्षेत्र के पुठड़, सेडभर, हिसावदा, बरसिया आदि गांवो मे आवारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे है। जिसकी वजह से किसानों को दिन में भी पहरा देना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशाशन से जल्द आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। सिंघावली अहीर गांव के किसान राजेश, अनिल, नेपाल ,जयपाल,ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने गेहूं, जो, खीरे की फसल लगाई हुई है। जिसको आवारा गोवंश नष्ट कर रहे है। आवारा पशुओं के झुंड जिस खेत में घुसते है उसकी फसल को पूरी तरह नष्ट कर देते है। पहले किसान रात में खेतों की रखवाली के लिए जाते थे लेकिन अब दिन रात किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। कई बार तो अकेले आवारा पशुओं को भगाने में किसान चोटिल भी हो चुके है। कुछ किसानो को तो झटका मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है किसानों ने कई बार ग्राम प्रधान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.