रुद्रपुर, मार्च 11 -- गदरपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने एसडीएम से मिलकर किसानों की बेमौसमी धान की तैयार पौध को जोतने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने पौध तैयार कर ली है, उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए पौध बेचने की अनुमति दी जाए। एसडीएम ने कहा कि आगे किसान खेतों में इस पौध को न लगाएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, भाजपा नेता भोला शर्मा, प्रधान विकास राय, बलजीत सिंह, प्रणव विश्वास सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...