मेरठ, मार्च 11 -- किसान मजूदर संगठन ने 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाई है। इसमें किसानों, मजदूरों के साथ ही छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह एवं मेरठ महानगर अध्यक्ष विजय राघव के खिलाफ पुलिस की मनमानी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई मुद्दा बनेगी। इसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का मुद्दा भी गूंजेगा। किसान और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि आवास विकास परिषद के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाने वाली रिपोर्ट में संगठन की ओर से दिये गए नोटिस को भी शामिल करें। कहा कि जैसे ही आवास विकास अफसर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेंगे। उसी के आधार पर एविडेंस गुरुकुल फाउंडेशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल करेंगे। बुधवार को बैठक के बाद प्रेस कॉन...