मैनपुरी, जुलाई 5 -- जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की खेती प्रभावित होने लगी है। खेतों में पानी की कमी के कारण धान की रोपाई का कार्य पिछड़ रहा है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने एक जुलाई से मानसूनी बारिश शुरू होने का अनुमान जताया था, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी जिले में संतोषजनक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं। धान की खेती के लिए खेतों में पर्याप्त पानी होना बेहद जरूरी होता है। रोपाई से पहले खेतों की जुताई, पलेवा और खेतों को तैयार करने के लिए भी भरपूर पानी की आवश्यकता पड़ती है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तराई में मौसम की मार से किसान बेहाल, पिछड़ रही रोपाई बारिश नहीं होने से अधिकांश किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ...