मधुबनी, फरवरी 1 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। कृषि एवं राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान चलाया जा रहा है। बीईओ राज बिहारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है। जिससे पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा। तृतीय चरण 2 से 6 फरवरी तक चल रहा है। सभी सीएससी वसुधा केंद्रों पर नि:शुल्क पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। पंजीकरण के लिए आधार, मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक है। कृषि समन्वयक, सलाहकार या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर किसान फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। रजिस्ट्री नहीं कराने पर किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.