कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में कटिहार जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव सहित जिला व प्रखंड स्तर के कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने उपस्थित सभी वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर र...