उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव, संवाददाता। गेहूं खरीद केन्द्रों पर इस बार किसानों की जेब में सीधे 160 रुपए की बढ़त पहुंचेगी। शासन ने किसानों के गेहूं की खरीद के लिए इजाफा कर पिछले साल 2425 रुपए से 160 रुपए की बढ़त कर इस बार 2585 रुपए में गेहूं खरीदने की घोषणा की है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 87 क्रय केन्द्र बनाए गए है। इसमें विपणन शाखा के 15, पीसीएफ के 70 और एफसीआई के दो केन्द्र बने है। इन केन्द्रों पर 25 मार्च से 15 जून तक खरीद का सिलसिला जारी रहेगा। गेहूं खरीद का करीब 28 हजार एमटी लक्ष्य रखने की उम्मीद बताई जा रही है। किसानों को इस साल गेहूं बिक्री करने पर 160 रुपए अधिक मुनाफा होगा। गेहूं खरीद के लिए अब तक 818 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इसमें अभी सत्यापन वाले किसानों की संख्या न के बराबर है। सत्यापन के लिए सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी की ओ...