किसानों की जमीन की लूट के खिलाफ किसान महासभा का आंदोलन
हजारीबाग, अगस्त 31 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।अखिल भारतीय किसान महासभा, झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सिंघानी स्थित एक होटल में हुई। अध्यक्षता बीएन सिंह ने की और संचालन हीरा गोप ने किया। मुख्य अतिथि राज्य सचिव व राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि झारखंड में किसानों की जमीन की लूट जारी है। गैर-मजरूआ जमीन की रसीद नहीं काटे जाने, ऑनलाइन म्यूटेशन में कथित अवैध वसूली और गैस पाइपलाइन के नाम पर खेती योग्य जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उन्होंने आंदोलन तेज करने की बात कही। उन्होंने बड़कागांव के गोंदलपुरा और शिकारीपाड़ा के प्रस्तावित कोयला ब्लॉक रद्द करने की मांग की।बैठक यह भी पढ़ें- बुलडोजर नीति के खिलाफ आंदोलन की बनाई रणनीति में 20-21 सितंबर को जालंधर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने तथा 1 से 15 सितंबर तक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.