संभल, मार्च 15 -- संभल। मौसम के बदलाव ने रविवार को किसानों को चिंता में डाल दिया। तेज आंधी और बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। कई इलाकों में गेहूं की तैयार फसल जमीन पर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। गर्मी की आहट के बीच अचानक आई ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गईं। मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो फसल को और नुकसान हो सकता है। किसानों के अनुसार इस समय गेहूं की कटाई की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचान...