किसानों की चकबंदी संबधित समस्याओं का किया निस्तारण
इटावा औरैया, फरवरी 26 -- जसवंतनगर, संवाददाता। चकबंदी विभाग की ओर से बलैयापुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा की गई। जन चौपाल में किसानों की चकबंदी से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में चकबंदी से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके। जन चौपाल में रवि प्रकाश श्रीवास्तव बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, संकटा प्रसाद चकबंदी अधिकारी, अखिलेश कुमार सिंह सहायक चकबंदी अधिकारी, कमल सिंह चकबंदीकर्ता, कौशलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.