हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्या बताई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जनपद के किसानों की खाद, बिजली तथा पानी जैसी जरूरी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारी अपने विभागीय संशाधनों के अनुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्ता परक तत्काल करायें। उन्होंने खाद उपलब्ध न होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद सेन्टर समय पर खोले जाये। किसानों को उनकी आवश्यकता एवं जोतवही के आधार पर खाद उपलब्ध करायी जाये। बिजली की समस्या पर सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों के ट्रास्फारमर एवं विद्युत लाइन खराब है उन्हें ठीक कराकर किसानों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करायें। नहरों में पानी की शिकायत पर उन्होने नहर विभाग के अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.