मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- मोरना। कस्बा भोकरहेडी में भाकियू अराजनैतिक की क्षेत्रीय जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसानों को पंद्ररह साल के संघर्ष के बाद मोरना शुगर मिल के पेराई क्षमता के विस्तारीकरण की सफलता मिली है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की आवाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक उनकी आवाज को पहुंचाया है। विधायक व सांसद ने भी अपने स्तर से मांग पत्र दिए है तब जाकर सभी के प्रयास से 15 साल के संघर्ष के बाद मोरना शुगर मिल के पेराई क्षमता के विस्तारीकरण की सफलता मिली है। जनहित के कार्य भी दबाव के चलते होते है, लेकिन लोग व्यक्तिगत कार्य के लिए दबाब बनाते है। खेती बहुत मंहगी हो गई है किसानो को उनकी लांगत भी नही मिल पा रही है। सिचाई व फसलों पर दवाईयों की स्प्रे में किसान पर बो...