किसानों की आवाज को दबाने का किया जा रहा प्रयास
चंदौली, अगस्त 7 -- चंदौली। विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चल रहे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 25वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं किसान नेताओं को नजरबंदी किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। साथ ही शासन-प्रशासन पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। चेताया कि किसान किसी भी हाल में अपनी जमीन नहीं देंगे। अंतिम दम तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की ओर से संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी को बिछियां नजरबंद कर रखा गया है। वहीं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्या को उनके घर पर चार दिनों से नजर बंद किया गया है। शासन-प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने के लिए दमनकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.