देहरादून, जनवरी 7 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माल्टा मिशन किसानों की आर्थिकी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन के शुरू होने से राज्य में माल्टा को एक अलग पहचान मिलेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईटीबीपी के स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव में शामिल हुए। सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सीएम ने विभिन्न जिलों से आए किसानों से मुलाकात की और पहाड़ी माल्टा और नींबू की खटाई का स्वाद भी लिया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही माल्टा मिशन शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ों में माल्टा उत्पादन की बहुत संभावनाएं हैं। इस मिशन के जरिए माल्टा की खेती को आधुनिक बनाया जाएगा, उसकी बेहतर पैकिंग की जाएगी और किसानों को सही बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहाड़ी क्...