किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी हुई: एस. महेंद्र देव
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन एस. महेंद्र देव ने गुरुवार को कहा कि पिछले दशक में बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत में कृषि विकास दर सबसे ज्यादा रही, जिससे किसानों की आय में काफी बढ़ोतरी हुई। देव ने कहा कि हरित क्रांति के बाद से भारत ने कृषि उत्पादन में काफी प्रगति की और खुद को अनाज, फलों, सब्जियों, दूध और मछली उत्पादन के मामले में दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक बना लिया।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक या उससे अधिक समय में भारतीय कृषि की औसत विकास दर लगभग 4.5 प्रतिशत रही है, जो शायद दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। जीडीपी में कृषि की हिस्सेदारी लगभग 17 प्रतिशत और रोजगार में 43 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ उत्पादन पर ध्यान देने के बजाय किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.