कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में आयोजित बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अंतर्गत 22 कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्य योजना 2026 कार्यशाला के दूसरे दिन 10 केंद्रों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कृषि तकनीक के प्रसार, फसल उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. एसके पाठक ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नई बीज किस्मों एवं उन्नत कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटारी पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी वी सिंह ने कहा कि हर जिले के किसानों की समस्याएं अलग-अलग हैं, ऐसे में उपलब्ध तकनीकों के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.