पटना, दिसम्बर 16 -- बिहार सरकार ने मंगलवार को गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से राज्य में मत्स्य और डेयरी क्षेत्र को आधुनिक एवं सशक्त बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की शुरुआत की। ये बिहार एक्वाकल्चर इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम और बिहार डेयरी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट हैं। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना, किसानों की आय बढ़ाना और तकनीक आधारित समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है और आने वाले समय में राज्य डेयरी, मत्स्य और पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.