बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने में मोट अनाज मददगार बनेंगे। इसके लिए किसानों को मुफ्त में बीज दिए जाएंगे। 10 मई तक किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराने का मौका दिया गया है। खरीफ-2026 में जनपद के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने नि:शुल्क दलहन बीज वितरण व उपजाऊ मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम शुरू किया है। योजना में उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो व रागी के बीज किसानों को मुफ्त में दिए जाएंगे। उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जनपद में कुल 182 पैकेट उड़द, 50 पैकेट मूंग, 825 पैकेट अरहर, 770 पैकेट ज्वार, 1470 पैकेट बाजरा, 280 पैकेट सांवा, 140 पैकेट कोदो व 448 पैकेट रागी मिनीकिट वितरण का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- किसान मोटे अनाज की...