गया, जून 4 -- जिले के परैया प्रखंड स्थित बुकनारी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित छठा बोनस वितरण समारोह गुरुवार को उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच बोनस राशि का वितरण किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित समारोह में समिति से जुड़े 179 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच कुल 90,910.38 रुपये की बोनस राशि वितरित की गई। सर्वाधिक बोनस प्राप्त करने वाले किसानों में राजू यादव को 4,478 रुपये व संतोष यादव को 3,245.68 रुपये दिए गए। बोनस प्राप्त कर किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए समिति के प्रति आभार जताया।दुग्ध यह भी पढ़ें- दुग्ध व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर सहकारिता से आत्मनिर्भर बन रहे किसान, मह...