किसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव जाएंगे तकनीकी सहायक
सिद्धार्थ, अक्टूबर 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए अब तकनीकी सहायक गांव-गांव पहुंचेंगे। सोमवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय के सभागार में यूपी एग्रीज-यूपीडास्प परियोजना के तहत नव चयनित तकनीकी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें उन्हें परियोजना के उद्देश्यों के साथ किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की जिम्मेदारी समझाई गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आईपी सिंह ने कहा कि यूपी एग्रीज परियोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि करना है। उन्होंने तकनीकी सहायकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करने पर जोर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.