बागेश्वर, जुलाई 15 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने जनपद में कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लघु सिंचाई एवं लघु सिंचाई (लघु डाल) विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी ढंग से वास्तविक पात्र किसानों तक पहुंचाया जाए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कृषि, उद्यान और मत्स्य विभाग को लाभार्थी किसानों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने तथा योजनाओं के स्थलीय स्तर पर परिणामों का आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई डीएम ने जिले में कोल्ड स्टोरेज की संभावनाओं का आंकलन कर शामा...